उपायुक्त पलवल ने स्व-गणना अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान

उपायुक्त पलवल ने स्व-गणना अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान

पलवल
जिला में जनगणना 2027 के अंतर्गत से स्व-गणना प्रक्रिया आगामी बृहस्पतिवार 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिलावासियों से  स्व-गणना अभियान में बढ़चढ़ भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 की जनगणना पूर्ण रूप से डिजीटल होगी। उन्होंने बताया कि जिलावासी 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित पोर्टल https://se.census.gov.in/ के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि नागरिक स्व-गणना के लिए 16 भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। फार्म में कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे। उपायुक्त ने कहा कि जनगणना विभाग की ओर से दी गई यह सुविधा नागरिकों को डिजिटल माध्यम से अपने विवरण स्वयं दर्ज करने का अवसर देती है, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनती है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों की स्वयं-गणना निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से पूर्ण करवाएं। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी आमजन के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी और इससे जनगणना अभियान की सफलता सुनिश्चित होगी। उन्होंने अपील की कि सभी कर्मचारी इस डिजिटल पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समय रहते अपनी स्वयं-गणना पूर्ण करें, ताकि जिले में अधिकतम भागीदारी और सटीक आंकड़ों का संकलन हो सके। उपायुक्त ने बताया कि जिला में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य 1 मई  से 30 मई तक किया जाएगा। यह कार्य जनगणना की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसके माध्यम से प्रत्येक भवन, मकान एवं परिवार से संबंधित आधारभूत आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं।

Read more

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

पलवल हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के गांव फ़िरोज़पुर में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अति

By Ashok Sardana
24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡31 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप पलवल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्

By Ashok Sardana
श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

💡30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन पलवल इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणि

By Ashok Sardana
प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

💡हाइड्रोजन ट्रेन विकसित-आत्मनिर्भर की दिशा में ऐतिहासिक कदम - गौरव गौतम पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन

By Ashok Sardana