हीट वेव (लू) से बचाव हेतु उपायुक्त पलवल ने जारी किए दिशा - निर्देश

हीट वेव (लू) से बचाव हेतु उपायुक्त पलवल ने जारी किए दिशा - निर्देश

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हीट वेव (लू) की स्थिति शरीर की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है, जिससे हीट स्ट्रोक जैसी स्थितियां उत्पन्न होकर जान का खतरा भी हो सकता है। इस संबंध में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे हीट वेव संबंधी चेतावनियों पर नियमित ध्यान दें तथा शरीर में पानी की कमी न होने दें। अधिक से अधिक पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे। ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें तथा धूप से बचाव के लिए टोपी, छाता और चश्मे का उपयोग करें। यथासंभव दिन के समय घर या ठंडे स्थानों पर रहें तथा बाहर निकलने पर पर्याप्त विश्राम लें। मौसमी फल एवं सब्जियों जैसे तरबूज,खरबूजा, खीरा आदि का सेवन करें। विशेष रूप से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखें।
उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। नंगे पैर बाहर न जाएं और भारी, तंग एवं गहरे रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें। अत्यधिक गर्मी में श्रमसाध्य कार्य करने से बचें तथा बच्चों एवं पालतू जानवरों को बंद वाहनों में न छोड़ें। शराब, चाय, कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक्स के अधिक सेवन से बचें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ाते हैं। बासी एवं अधिक प्रोटीन युक्त भोजन से भी परहेज करें।
सिविल सर्जन डा. सतिंदर वशिष्ठ ने कहा कि कार्यस्थलों पर शीतल पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कर्मचारियों को नियमित अंतराल (प्रत्येक 20 मिनट) पर पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाए। सीधी धूप से बचाव के लिए छायादार स्थान एवं अस्थायी शेल्टर बनाए जाएं तथा श्रमसाध्य कार्य सुबह या शाम के समय करवाए जाएं। कर्मचारियों को हीट स्ट्रेस के लक्षणों की पहचान के लिए प्रशिक्षित किया जाए। प्राथमिक उपचार (फस्र्ट एड) की सुविधा एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान कार्यस्थल पर उपलब्ध होना चाहिए। गर्भवती एवं बीमार कर्मचारियों के लिए विशेष सावधानी बरती जाए। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा हीट वेव के प्रभाव से स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
उप सिविल सर्जन डॉ. रामेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लू से प्रभावित मरीजों के समुचित उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पलवल में विशेष कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। इन कॉर्नर पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों का त्वरित और प्रभावी इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

Read more

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

पलवल हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के गांव फ़िरोज़पुर में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अति

By Ashok Sardana
24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡31 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप पलवल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्

By Ashok Sardana
श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

💡30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन पलवल इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणि

By Ashok Sardana
प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

💡हाइड्रोजन ट्रेन विकसित-आत्मनिर्भर की दिशा में ऐतिहासिक कदम - गौरव गौतम पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन

By Ashok Sardana