राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघौला में उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मामराज ने किया औचक निरीक्षण

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघौला में उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मामराज ने किया औचक निरीक्षण

पलवल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघौला में आज उप जिला शिक्षा अधिकारी पलवल डॉक्टर मामराज रावत द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय पूरी तरह से व्यवस्थित मिला।सभी अध्यापक विद्यालय में हाजिर मिले तथा बारीकी से कक्षाओं का भी निरीक्षण किया गया। उप जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा छठी में जाकर अपने सम्मुख हिंदी विषय की किताब को अलग-अलग विद्यार्थियों से पढ़वाया गया जो की सही उच्चारण के साथ विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की किताब को सभी के सामने पढ़कर सुनाया जिस पर डॉक्टर मामराज रावत ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए सभी विद्यार्थियों को भविष्य में मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उप जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों की पढ़ाई के अलावा विद्यालय की साफ सफाई का भी जायजा लिया जिसे देखकर संतुष्ट हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने भी विद्यार्थियों द्वारा की जाने वाली अन्य सह पाठयचर्या गतिविधियों के बारे में उप जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana