राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघौला में कृमि मुक्ति दिवस का हुआ आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघौला में कृमि मुक्ति दिवस का हुआ आयोजन
विद्यालय में कृमि दिवस समारोह को मनाते हुए छात्र व अध्यापक गण।

पलवल
पीएम पोषण स्कीम के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघौला के प्रांगण में प्रधानाचार्य बलबीर सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया।विद्यालय में विज्ञान अध्यापक के रूप में कार्यरत राजेंद्र सिंह ने प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के महत्व एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यार्थियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं बेहतर पोषण स्तर प्राप्त करने के लिए एल्बेंडाजोल टेबलेट का सेवन करना जरूरी है ताकि बच्चों को परजीवी कृमियों से बचाया जा सके जो कि बच्चों की आंतों में रहते हैं और मानसिक स्वास्थ्य तथा शारीरिक विकास के लिए आवश्यक पोषण तत्वों को अपना आहार बनाते हैं।विद्यालय के अध्यापकों की देखरेख में एनएचएम द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार सभी विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने बताया कि 24 सितंबर को मापॅअप राउंड होगा जिसमें छूटे हुए सभी बच्चों को दवा का सेवन कराया जाएगा ताकि कोई भी विद्यार्थी छूट ना पाए। इस अवसर पर संतोष, आशा रानी, मुकेश कुमार, गीता देवी-1, सुषमा देवी,अर्चना, सतबीर सिंह, गीता देवी-2, कृपाराम, रमेश चंद, चंचल एवं जिले सिंह आदि स्टाफ सदस्यों का सहयोग काफी सराहनीय रहा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana