धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं के संघर्ष की जीत - नेत्रपाल अधाना

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं के संघर्ष की जीत - नेत्रपाल अधाना

पलवल
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी, पलवल के तत्वावधान में विजय मार्च निकाला गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के नेतृत्व में निकला यह विजय मार्च पुराना सोहना मोड़ से प्रारंभ होकर मीनार गेट स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं के संघर्ष की जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस नेताओं ने इसे देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं और उनके भविष्य की लड़ाई में मिली एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक जीत बताया तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लगातार बुलंद की गई आवाज का परिणाम बताया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि सत्ता कभी किसी की जागीर नहीं होती। जब देश का युवा अपने अधिकारों के लिए दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा हो जाता है, तब सबसे मजबूत सरकारों को भी जनता की आवाज के आगे झुकना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि अहंकार, लापरवाही और जवाबदेही से भागने वाली राजनीति पर लोकतंत्र की निर्णायक चोट है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार समय रहते छात्रों की पीड़ा को समझती और शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार व पेपर लीक माफिया पर कठोर कार्रवाई करती, तो देश मासूम छात्रों को ना तो लाठीचार्ज का सामना करना पड़ता और ना ही इतना बड़ा संघर्ष करना पड़ता। उन्होंने उन देश के 21 मासूम बच्चों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी असमय मृत्यु पूरे देश के लिए पीड़ादायक है। उनकी स्मृति हमेशा इस बात की याद दिलाएगी कि जब व्यवस्था संवेदनहीन हो जाती है, तब सबसे अधिक कीमत आम परिवारों को चुकानी पड़ती है। नेत्रपाल अधाना ने कहा कि यह इस्तीफा उन परिवारों के दर्द, उन लाखों छात्रों की निराशा और उन युवाओं के संघर्ष को पूरी तरह न्याय नहीं दिला सकता, लेकिन यह सत्ता के उस अहंकार पर पहली बड़ी चोट अवश्य है जिसने लंबे समय तक छात्रों की आवाज को अनसुना करने का प्रयास किया साथ ही यह जीत उन युवाओं की है जिन्होंने अपने भविष्य के लिए संघर्ष किया, उन अभिभावकों की है जिन्होंने अपने बच्चों के सपनों को टूटते देखा, और उन सभी नागरिकों की है जिन्होंने लोकतंत्र में जवाबदेही की मांग को जीवित रखा। नेत्रपाल अधाना ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़क तक लगातार छात्रों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और युवाओं के अधिकारों की मजबूती से आवाज उठाई। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग को राष्ट्रीय मुद्दा बनाया और यहां तक कि समूचे विपक्ष के साथ प्रधानमंत्री के निवास पर भी धरना-प्रदर्शन कर सरकार को मजबूर किया। यह केवल शुरुआत है, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक प्रत्येक प्रतिभाशाली छात्र को बिना किसी भ्रष्टाचार और भेदभाव के न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं ने देश के युवाओं का भरोसा पूरी व्यवस्था से हिला दिया है। अब आवश्यकता केवल चेहरे बदलने की नहीं, बल्कि पूरे परीक्षा तंत्र में व्यापक और पारदर्शी सुधार की है। ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी को यह विश्वास हो कि उसकी मेहनत, योग्यता और प्रतिभा ही उसकी सफलता का आधार बनेगी, न कि भ्रष्टाचार, सिफारिश या पेपर लीक का खेल।विजय मार्च में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि युवाओं के अधिकारों, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की लड़ाई कांग्रेस पार्टी आगे भी पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी। विजय मार्च में पूर्व केबिनेट मंत्री करण सिंह दलाल, देवेश पुत्र उदयभान, सविता कुंडू, पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस संतराम मेघवाल, रमेश खटना केकेसी अध्यक्ष, (उपाध्यक्ष) असगर हुसैन, संगठन महासचिव देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विकेश खंडेलवाल, भूपेंद्र नौहवार, राहित खान, कुलदीप बैंसला, इरफान खान, मनीष भारद्वाज, अशोक मुनीरगढ़ी, नरेंद्र चेची, रोहतास मावई, अजीम खान, लक्ष्मी नारायण, राहुल बासा, अनुज तंवर, होराम कसाना, देवदत्त, वीरेंद्र पोसवाल, इंद्रजीत, प्रिंस सोरोत, विनोद बैंसला,जाहिद अजमत, ओमप्रकाश बघेल, अनूप पराशर, वेदप्रकाश, सुरेश चौहान, डॉ वीरेंद्र,पप्पू असावता, यशवीर छाबड़ी, वीर बाल्मीकि मुख्यरूप से मौजूद रहे।

Read more

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का 26 जुलाई को होगा पलवल दौरा

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का 26 जुलाई को होगा पलवल दौरा

💡प्रजापति धर्मशाला में दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में होंगे मुख्य अतिथि पलवल हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवा

By Ashok Sardana
जिला पलवल के गेस्ट टीचर्स की 25 जुलाई को होगी बैठक, रणनीति पर होगा मंथन

जिला पलवल के गेस्ट टीचर्स की 25 जुलाई को होगी बैठक, रणनीति पर होगा मंथन

पलवल माननीय पंजाब एंव हरियाणा न्यायालय के निर्णय अनुसार नियमित करने की मांग को लेकर पलवल जिला के सैकड़ो अतिथि अध्यापक 25 जुलाई को बै

By Ashok Sardana
एसवीएसयू में उच्च शिक्षा में कौशल पाठ्यक्रम एवं माइक्रो क्रेडेंशियल कार्यशाला आयोजित

एसवीएसयू में उच्च शिक्षा में कौशल पाठ्यक्रम एवं माइक्रो क्रेडेंशियल कार्यशाला आयोजित

💡शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया कार्यशाला का उद्घाटन पलवल जिला के गांव दूधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शु

By Ashok Sardana
फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में आरोपी से अवैध देशी पिस्टल व कार बरामद

फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में आरोपी से अवैध देशी पिस्टल व कार बरामद

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने गांव चांदहट में रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला को गिरफ्ता

By Ashok Sardana