जिला ब्राह्मण समाज की बैठक 16 अगस्त को, सामाजिक कुरीतियों पर होगी चर्चा

जिला ब्राह्मण समाज की बैठक 16 अगस्त को, सामाजिक कुरीतियों पर होगी चर्चा

पलवल
ब्राह्मण समाज पलवल की एक महत्वपूर्ण बैठक 16 अगस्त, रविवार को पलवल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। बैठक में समाज में फैल रही विभिन्न सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। जिला ब्राह्मण समाज के सदस्य अनूप पाराशर ने बताया कि बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों, युवाओं में बढ़ते नशे, दहेज प्रथा और मृत्यु भोज जैसी सामाजिक बुराइयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं और महिलाओं को शिक्षित बनाने तथा समाज में राजनीतिक एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में जिलेभर से ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे।साथ ही आगामी 6 सितंबर को मंडकोला में होने वाली डागर पाल की सामाजिक पंचायत में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। अनूप पाराशर ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे जिले में अभियान चलाया जाएगा। समाज में एकजुटता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और सामाजिक सुधार के इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana