पलवल में जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार का हुआ आयोजन

पलवल में जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार का हुआ आयोजन
💡
सहकार से समृद्धि-समृद्धि से आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

पलवल
हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सहकारिता केवल एक विभाग नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि साथ मिलकर आगे बढ़ना ही सहकारिता की मूल भावना है और जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि भारत सहकारिता से समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनेगा। खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को सहकारिता विभाग हरियाणा एवं हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ लिमिटेड (हरकोफैड) पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली है। अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन, डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा तथा किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लिए गए अनेक निर्णय इस बात का प्रमाण हैं कि केंद्र सरकार सहकारिता को विकास का प्रमुख माध्यम मानती है। उन्होंने सेमिनार में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सहकारी समितियां किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बनें। मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने कहा कि सभी उपस्थित लोगों से अपने गांव, क्षेत्र और जिले में सहकारिता की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता भारतीय संस्कृति की मूल भावना है, जो आपसी विश्वास, सहयोग और सामूहिक विकास पर आधारित है। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि जिले में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहकारी संस्थाओं से जुड़ने और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे मिलकर ऐसे हरियाणा और भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहां हर किसान समृद्ध, हर युवा आत्मनिर्भर और सहकारिता की भावना से समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
हरकोफैड सहकारिता विभाग हरियाणा के प्रचार अधिकारी सौरव अत्री ने कहा कि सहकारिता आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और आत्म निर्भरता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि हरकोफैड प्रत्येक जिला में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा के निर्देशानुसार एवं सहकारिता प्रधान सचिव पंकज यादव, सहकारी समितियां रजिस्ट्रार सुभिता ढाका व हरकोफैड प्रबंध निदेशक नरेश गोयल के मार्गदर्शन में सहकारिता जागरूकता अभियान चला रहा है, जिसमें नारनौल में पहला कार्यक्रम और कुरुक्षेत्र में दूसरा कार्यक्रम और पलवल में तीसरा कार्यक्रम आज आयोजित हो चुका है। इस अभियान के अंतर्गत हरकोफैड का लक्ष्य है कि सहकारिता विभाग की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर सहकार से समृद्धि का स्वपन साकार करना है तथा महिलाओं और युवाओं को सहकारिता से जोड़ना है।
सेमिनार में भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, सहकारी चीनी मिल पलवल की प्रबंध निदेशक द्विजा सहित किसान, सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी तथा किसान उपस्थित रहे।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana