पलवल में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ शुभांरभ

पलवल में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ शुभांरभ

पलवल
अंतरराष्ट्रीय गीता जंयती महोत्सव के तहत पलवल में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम का हवन यज्ञ, शंखनाद, मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य आगाज हुआ। महोत्सव में श्रद्धा, अध्यात्म, कला, ज्ञान व संस्कृति का अनूठा संगम दिखाई दिया। इस दौरान सांस्कृतिक विधा के रूप में जहां गीता ज्ञान की गंगा प्रवाहित हुई, वहीं सरकार की अंत्योदय और जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी लोगों तक प्रदर्शनी के माध्यम से पहुंचाई गई। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन पलवल की संयुक्त भागीदारी के साथ आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने बतौर मुख्य अतिथि अपनी धर्मपत्नी अनु वशिष्ठ संग हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डालकर किया।डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव बारे विस्तार से जानकारी दी। महोत्सव में डा. संपत सिंह ने मंच संचालक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर एसडीएम होडल बलीना, सीटीएम अप्रतिम सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डी.पी. कुलश्रेष्ठ सहित अन्य अधिकारी, समाज सेवक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों व संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana