महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के पीजी/लॉ परीक्षा के लिए जिला में स्थापित हुए परीक्षा केंद्र : जिलाधीश डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के पीजी/लॉ परीक्षा के लिए जिला में स्थापित हुए परीक्षा केंद्र : जिलाधीश डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

पलवल
जिलाधीश डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की पीजी/लॉ परीक्षा दिसंबर-2024 के लिए जिला क्षेत्र में विभिन्न परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों में जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल, राजकीय महाविद्यालय होडल, डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पलवल, मां ओमबती डिग्री कॉलेज हसनपुर, महारानी किशोरी कन्या महाविद्यालय होडल, सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल, रतन इस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलोजी एंड मैनेजमेंट गांव सेवली, सत्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकनॉलोजी मित्रोल तथा रामानुजन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पलवल को शामिल किया गया है। परीक्षा दो सत्रों में प्रातकालीन तथा सायंकालीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह के सत्र में परीक्षा प्रात: 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम के सत्र में दोपहर 01 बजे से शाम 05 बजे तक यह परीक्षा आयोजित करवाई जाएंगी। जिलाधीश डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत जिला क्षेत्र में स्थापित परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि के भीतर फोटोस्टेट मशीनों का प्रयोग करने तथा अनाधिकृत व्यक्तियों के आवागमन पर पाबंदी लगाई है।
फोटो परिचय -जिलाधीश डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana