जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन पलवल ने योग विज्ञान एवं चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन पलवल ने योग विज्ञान एवं चिकित्सा शिविर का  किया आयोजन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन में योगाचार्य गुरमेश सिंह बच्चों को योग सिखाते हुए।

पलवल
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन पलवल के तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन के प्रांगण में योगाचार्य गुरमेश सिंह के सानिध्य में योग विज्ञान एवं चिकित्सा शिविर का गायत्री महामंत्र के उपरांत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल कंवरभान ने की तथा संयोजन संतराम व हितेश कुमार ने किया शिविर के दौरान योगाचार्य गुरमेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को गिरवाचालन, सकधंचालन, कटी चालन, घुटना संचालन के सूक्ष्म व्यायाम कराए गए तथा खड़े होने वाले आसनों में ताड़ासन, वृक्षाशासन, पदहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन कराए। बैठने वाले आसन में वज्रासन, भद्रासन, उष्ट्रासन, मर्कटासन, पद्मासन, पश्चिमोत्तानासन, एक पद सेकंधासन, उत्थान मंडूकासन, वक्रासन तथा पेट के बल लेटने वाले आसन में मकरासन, भुजंगासन, सलभासन, धनुरासन, सीधे लेटने वाले आसन में सेतुबंदासन, उत्तानपादासन, सर्वांगासन, पवनमुक्तासन हलासन का अभ्यास कराया गया। प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली, शितकारी, भ्रामरी, प्रणव जाप के उपरांत मन की शांति व मन एका ग्रता के लिए ध्यान योग कराया गया। मानव शरीर के जड़ी बूटियों में तुलसी, बेलपत्र, भूमिआंवला, सदाबहार कढी पत्ता, नीम, अमरूद के पत्ते, हारसिंगार, पीपल के पत्ते, एलो वेरा, आवंला, अमृता गिलोह आदि के प्रयोग से लाभ मिलता है, प्राकृतिक चिकित्सा में मिट्टी, पानी, धूप, हवा यह सब रोगों की दवा की विस्तृत जानकारी दी गई। संकल्प पाठ में नशा मुक्त जीवन जीना है तथा आगे आचार्य ने बताया कि हमें अपने मन को संतुलित रखना है इसमें ही हमारा आत्मविश्वास विकास विवेक समाया हुआ है मैं खुद के प्रति शांति आनंद योग के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिबंध हुं। इस अवसर पर श्रीमती सत्यवती, राजेश कुमारी, अंजू वाला, विनोद कुमार, हितेश कुमार, संतराम, लक्ष्मण सिंह, राजीव कुमार, कर्मवीर, हितेश तंवर, सुनील, कौशल, कैलाश आदि ने भी विशेष रूप से योग शिविर का लाभ उठाया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana