पलवल में 23 अक्तूबर को निरंकारी सतगुरु का दिव्य सत्संग

पलवल में 23 अक्तूबर को निरंकारी सतगुरु का दिव्य सत्संग
सतगुरु माता सुदीक्षा जी

पलवल
सतगुरु माता सुदीक्षा जी एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सान्निध्य में नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पलवल में बुधवार 23 अक्टूबर को विशाल निरंकारी सन्त समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस संत समागम में बल्लबगढ़, फरीदाबाद, सोहना, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मथुरा, झज्जर एवं आसपास के लगभग सभी क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त सम्मिलित होकर संत समागम का भरपूर आनंद प्राप्त करेंगे तथा सतगुरु के पावन प्रवचनों से लाभान्वित होंगे। पलवल के जोनल इंचार्ज जगदीश ने जानकारी देते हुए बताया कि निरंकारी सेवादल के महात्माओं एवं भक्तों द्वारा समागम के मैदान एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की जा चुकी है। साथ ही अन्य गतिविधियों को भी सुन्दर रूप दिया जा रहा है ताकि आने वाले सभी भक्तगण सतगुरु के पावन सान्निध्य में बैठकर मानवता के इस दिव्य संदेश को श्रवण कर अपने मनों में सुकून की अनुभूति करे और प्रेमाभक्ति से युक्त जीवन जीयें। सन्त समागम की महत्ता को युगों-युगों से ही संतो एवं महात्माओं द्वारा अनेक धर्मग्रंथों में विशेष रूप से वर्णित किया गया है। इसी सत्य सन्देश को सतगुरु माता जी ब्रह्मज्ञान की दिव्य रोशनी के रूप में प्रत्येक मानव तक पहुंचा रही हैं ताकि समूचे संसार में अमन स्थापित हो सके। पलवल के जोनल इंचार्ज जगदीश ने सभी भक्तों एवं नगरवासियों को सादर निमंत्रण देते हुए कहा कि आप सभी इस दिव्य संत समागम के साक्षी बनकर अपने जीवन को सार्थक बनाये।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana