दिल्ली पब्लिक स्कूल न्यू कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया दिवाली मेला

दिल्ली पब्लिक स्कूल न्यू कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया दिवाली मेला

पलवल
न्यू कॉलोनी पलवल स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बीती शाम को दीपावली के पर्व पर "लिट-फेस्ट" के नाम पर दिवाली मेला बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय विभिन्न तरह की रंगोलियों बनाई गई। दिवाली मेले की शुरुआत विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन एसपी लाल व डायरेक्टर श्रीमती रानी लाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन एसपी लाल की सुपुत्री कु. खुशी लाल द्वारा “सुरमेश पब्लिशिंग हाउस” का शुभारंभ किया गया। यह प्रकाशन विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने और उनकी साहित्यिक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस दीवाली मेले पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य व गीत संगीत प्रस्तुत किये गये। मेले में आये हुए सभी अभिभावकों व बच्चों ने मेले में सांस्कृतिक उत्सव, विभिन्न गेम, फूड स्टॉल, पुस्तक स्टाल, ज्वैलरी स्टाल, मिकी माउस के झूलों का भरपूर आनंद लिया।
इसके साथ ही मेले में गरबा व डांडिया नृत्य समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें उपस्थित सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम के विशेष आकर्षण का केंद्र लकी ड्रॉ रहा, जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पांचवा स्थान पाने वाले विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन एसपी लाल व डायरेक्टर श्रीमती रानी लाल ने सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भावना का प्रतीक है। हमें अपने जीवन में भी अंधकार को मिटाकर ज्ञान और सकारात्मकता का दीप जलाना चाहिए। सभी के जीवन में खुशियों की मिठास भरी रहे, ऐसी ईश्वर से कामना करते हैं। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम ने भी उपस्थित सभी अभिभावकों व बच्चों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में खुशियाँ आनंद व प्रकाश बना रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana