नशा मुक्ति टीम का डोर टू डोर अभियान, गांव चिरावटा में ग्रामीणों को किया जागरूक

नशा मुक्ति टीम का डोर टू डोर अभियान, गांव चिरावटा में ग्रामीणों को किया जागरूक

पलवल
नशा मुक्ति टीम ने गांव चिरावटा में डोर टू डोर जनसंपर्क कर करीब 200 लोगों को नशे के घातक दुष्प्रभावों से अवगत कराया।
“जिंदगी को हां, नशे को ना” का दिया संदेश
निरीक्षक राजेंद्र कुमार, प्रभारी नशा मुक्ति टीम के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, “नशा केवल शरीर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। यह युवाओं के सपनों का सबसे बड़ा दुश्मन है। पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाओ। नशे से दूर रहकर ही हम एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। टीम ने सभी को “Say Yes to Life, No to Drugs” अभियान से जुड़ने की शपथ दिलाई।
नशा मुक्ति टीम ने बढ़ते साइबर अपराधों पर ग्रामीणों को सचेत करते हुए बताया कि कोई भी बैंक, पुलिस या कंपनी अधिकारी फोन पर OTP, पासवर्ड या बैंक डिटेल नहीं मांगता। किसी भी साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। गोल्डन ऑवर में शिकायत करने पर ठगी की रकम रिकवर होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात संकेतों के पालन को जीवन रक्षा के लिए अनिवार्य बताया। निरीक्षक राजेंद्र कुमार
प्रभारी नशा मुक्ति टीम ने आमजन से अपील की कि यदि आपके आस-पास कोई व्यक्ति नशा बेचता या करता है तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या MANAS हेल्पलाइन 1933 पर दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में डायल-112 का प्रयोग करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, IPS का संदेश
नशा मुक्त समाज ही सुरक्षित समाज की नींव है। पलवल पुलिस का हर जवान जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। नशा मुक्ति टीम का डोर टू डोर अभियान इसी दिशा में एक सार्थक कदम है। आमजन के सहयोग से ही हम ‘नशा मुक्त भारत–सुरक्षित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करेंगे।
गांव चिरावटा के लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए नशा और अपराध मुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana