नशा मुक्ति टीम का डोर टू डोर अभियान, गांव विजयगढ़ में ग्रामीणों को किया जागरूक

नशा मुक्ति टीम का डोर टू डोर अभियान, गांव विजयगढ़ में ग्रामीणों को किया जागरूक

पलवल
नशा मुक्ति टीम ने गांव विजयगढ़ में डोर टू डोर जनसंपर्क कर करीब 400 लोगों को नशे के घातक दुष्प्रभावों से अवगत कराया।
“जिंदगी को हां, नशे को ना” का दिया संदेश
निरीक्षक राजेंद्र कुमार, प्रभारी नशा मुक्ति टीम के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, नशा केवल शरीर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। यह युवाओं के सपनों का सबसे बड़ा दुश्मन है। पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाओ। नशे से दूर रहकर ही हम एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। टीम ने सभी को “Say Yes to Life, No to Drugs” अभियान से जुड़ने की शपथ दिलाई।
साइबर ठगी व यातायात नियमों पर भी किया जागरूक
नशा मुक्ति टीम ने बढ़ते साइबर अपराधों पर ग्रामीणों को सचेत करते हुए बताया कि कोई भी बैंक, पुलिस या कंपनी अधिकारी फोन पर OTP, पासवर्ड या बैंक डिटेल नहीं मांगता। किसी भी साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। गोल्डन ऑवर में शिकायत करने पर ठगी की रकम रिकवर होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात संकेतों के पालन को जीवन रक्षा के लिए अनिवार्य बताया।
प्रभारी नशा मुक्ति टीम ने आमजन से अपील की कि यदि आपके आस-पास कोई व्यक्ति नशा बेचता या करता है तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या MANAS हेल्पलाइन 1933 पर दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में डायल-112 का प्रयोग करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। गांव विजयगढ़, होडल के लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए नशा और अपराध मुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana