नारी का स्वास्थ्य ही है परिवार और समाज की मजबूत नींव - डॉक्टर अतुल चौधरी

नारी का स्वास्थ्य ही है परिवार और समाज की मजबूत नींव - डॉक्टर अतुल चौधरी
💡
स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत नागरिक अस्पताल पलवल व होडल में लगाया गया मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

पलवल
सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ के दिशा निर्देशन व जिला नोडल अधिकारी डॉ अतुल चौधरी के मार्गदर्शन में एसडीएच होडल, सीएचसी हथीन, अलावलपुर, पीएचसी दीघौट व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में "स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। बता दें कि भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ किया गया था। सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। डॉक्टर अतुल चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में बैनर लगाकर महिलाओं सहित स्थानीय नागरिकों की जाँच एवं परामर्श सेवाएँ उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि एसडीएच होडल, सीएचसी औरंगाबाद, हथीन व अलावलपुर, पीएचसी भुलवाना, दीघौट,अल्लीका व कोट,सब सेंटर बामनीखेड़ा तथा आयुष्मान आरोग्य केंद्र पिंगोड व असावटा आदि में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अतुल चौधरी के मार्गदर्शन व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव तंवर के नेतृत्व में आज एसडीएच होडल में भी मेगा हेल्थ केंप का आयोजन किया गया। मेगा हेल्थ कैंप में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बलगम, एचआईवी, आदि की जांच की गई। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, एनसीपी कार्ड व आभा आईडी भी बनाए गए। टीबी से ग्रस्त 11 मरीजों को पोषक आहार किट प्रदान की गईं। शिविर में बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच व उनकी काउंसलिंग भी की गई। शिविर में महिलाओं के अलावा आम नागरिकों के स्वास्थ्य की भी जांच व चिकित्सा की गई। शिविर में सभी मरीजों की जांच कर उनका डाटा एसएनएसपी यूविन पोर्टल पर अपलोड किया गया। इस अभियान के दौरान पौधारोपण भी किया गया। डॉक्टर संजीव तंवर ने बताया कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि नारी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो परिवार भी स्वस्थ रहेगा क्योंकि परिवार की सारी जिम्मेदारियां नारी के स्वास्थ्य पर ही निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और महिलाओं को समय समय पर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी को स्वस्थ बनाकर परिवारों को सशक्त दिशा प्रदान करना है। उन्होंने महिलाओं से इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana