कांग्रेस पार्टी संविधान को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही है - डॉ बनवारी लाल

कांग्रेस पार्टी संविधान को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही है - डॉ बनवारी लाल
पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल प्रेस कांफ्रेंस करते हुए।

पलवल
पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में भाजपा सरकार पर संविधान बदलने और देश में तानाशाही लाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान को बचाने का कार्य किया है। केंद्र में मोदी सरकार ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देकर सम्मान दिया। डॉ. बनवारी लाल रविवार को पलवल के मिलन होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पलवल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी गौरव गौतम,जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,राजीव कत्याल सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब के पांच तीर्थ स्थानों का नवीनीकरण करने का कार्य किया। इसके अलावा संविधान दिवस के रूप में बाबा साहब को याद किया जाता है। वहीं कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ था, उसके बाद बाबा साहब ने संविधान बनाया और जब चुनाव हुआ तब कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने का कार्य किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस महापुरुषों के नाम पर वोट तो लेना चाहती है लेकिन उनका सम्मान करना नहीं चाहती है।
डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि राहुल गांधी आरक्षण के मुद्दे पर देश में अलग बयान देते है। वहीं अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने आरक्षण पर अलग बयान दिया है। जिससे कांग्रेस की दोहरी मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी है। कांग्रेस में दलितों अत्याचार किया जाता है। कांग्रेस के समय में हरियाणा प्रदेश में मिर्चपुर,गोहाना,जुलाना कांड सामने आए है। प्रदेश में भाजपा की 10 वर्षों तक सरकार रही लेकिन एक भी कांड देखने को नहीं मिला जिससे यह साबित हो जाता है कि भाजपा दलितों का कितना सम्मान करती है।
डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि भाजपा ने बिना पर्ची और बिना खर्ची नौकरी देने का काम किया। कांग्रेस के प्रत्याशी जनसभाओं में नौकरियों में कोटा देने और वोट के आधार पर नौकरी दिलवाने की बात कह रहे है जिससे नौकरियों में पारर्दिता समाप्त हो जाएगी। भाजपा की सरकार में मैरिट के आधार पर नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, गरीब, कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं के हित में कार्य किया। पलवल जिले के विकास में नए आयाम स्थापित किए गए है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana