हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक हो जनभागीदारी : उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक हो जनभागीदारी : उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ
💡
15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में तिरंगा यात्रा समेत होंगे विभिन्न कार्यक्रम

पलवल
पूरे प्रदेश सहित पलवल जिला में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा अभियान हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अलग-अलग दिन अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी और सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य जन-जन में देशभक्ति की भावना का संचार करना है, ताकि हर नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उसकी गरिमा को और अधिक ऊंचाई प्रदान कर सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान को केवल एक सरकारी पहल न मानते हुए इसे एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिला में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विभिन्न विद्यालयों में रंगोली और राखी मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बच्चों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में भव्यता के साथ तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पुलिस के जवान, स्कूलों के छात्र, सामाजिक संगठन, स्वैच्छिक संस्थाएं तथा आम नागरिक भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देश भक्ति गीत और जागरूकता गतिविधियां शामिल होंगी।
उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे परस्पर समन्वय बनाकर व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाएं और नागरिकों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
उपायुक्त ने जिला के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और तिरंगे के साथ खींची गई अपनी फोटो को https://harghartiranga.com  वेबसाइट पर जरूर अपलोड करें। इसके साथ ही #HarGharTiranga2025 हैशटैग का उपयोग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करेें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, नगराधीश अप्रतिम सिंह, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana