नारी का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की है मजबूत नींव - डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ

नारी का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की है मजबूत नींव - डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ

💡
स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार के तहत नागरिक अस्पताल में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

पलवल
जिला नागरिक अस्पताल पलवल में "स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान के दौरान मुख्य अतिथि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम रहे जबकि विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला व मार्केट कमेटी का चेयरमैन पंकज विरमानी रहे। सर्जन डॉक्टर सत्येंद्र वशिष्ठ द्वारा खेल मंत्री गौरव गौतम का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भी दिया गया। खेल मंत्री गौरव गौतम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन डॉक्टर रवि विहान ने किया। खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि नारी का स्वास्थ्य ही परिवार की आधारशिला है। नारी स्वस्थ रहेगी तो परिवार भी स्वस्थ व सशक्त रहेगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे भारतवर्ष में सभी अस्पतालों में चलाया जा रहा है। "स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ किया गया था। मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि यह अभियान पूरे भारतवर्ष के सभी अस्पताल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ सतिंद्र वशिष्ठ बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में बैनर लगाकर महिलाओं सहित स्थानीय नागरिकों की जाँच एवं परामर्श सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि सीएचसी औरंगाबाद, हथीन, बड़ौली व अलावलपुर,पीएचसी भुलवाना, कलसाडा, छांयसा व टप्पा आदि में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अतुल चौधरी के मार्गदर्शन व डॉ शिवकुमार के नेतृत्व में आज जिला नागरिक के अस्पताल पलवल के प्रांगण में मेगा हेल्थ केंप का आयोजन किया गया। मेगा हेल्थ कैंप में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बलगम, एचआईवी, आदि की जांच की गई। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में 2067 पुरुष व 3684 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया। आयुष विभाग के डॉ इरफान खान द्वारा स्टाल लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की तथा दवाइयां वितरित की। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, एनसीपी कार्ड व आभा आईडी भी बनाए गए। सोमार्थ इंक्लेन ट्रस्ट द्वारा गोद लिए गए टीबी से ग्रस्त 20 मरीजों को पोषक आहार किट प्रदान की गईं। प्रशांत पैथोलॉजिकल लैब द्वारा भी पोषक आहार किट्स प्रदान की गईं। इस शिविर में चश्मे भी वितरित किया गए। बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच व उनकी काउंसलिंग भी की गई। शिविर में महिलाओं के अलावा आम नागरिकों के स्वास्थ्य की भी जांच व चिकित्सा की गई। शिविर में सभी मरीजों की जांच कर उनका डाटा एसएनएसपी यूविन पोर्टल पर अपलोड किया गया। इस अभियान के दौरान नाम की पट्टी लगाकर खेल मंत्री गौरव गौतम व सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ के नाम की पट्टी लगाकर मार्केट कमेटी का अध्यक्ष पंकज विरमानी व सिविल सर्जन डॉ सतिंद्र वशिष्ठ व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रामेश्वरी द्वारा पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने बताया कि नारी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो परिवार भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और महिलाओं को समय समय पर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। सिविल सर्जन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी को स्वस्थ बनाकर परिवारों को सशक्त दिशा प्रदान करना है। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ अतुल चौधरी, डॉक्टर शिवकुमार, डॉ नवीन डॉ योगेश मलिक, डॉ रामेश्वरी, वासुदेव गुप्ता, सीनियर डेंटल सर्जन डॉक्टर नरेंद्र, डॉ रवि विहान, मीडिया प्रभारी डॉ रुप, डॉक्टर साक्षी, डॉ अनु, रेनू ,सतपाल, भगती पार्षद, भाजपा नेता जेपी पाठक, हसनपुर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राम बैंसला आदि उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana