पलवल में बनेगा 3.50 करोड़ की लागत से दीनबंधु चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन - डॉ. यशपाल

पलवल में बनेगा 3.50 करोड़ की लागत से दीनबंधु चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन - डॉ. यशपाल

पलवल
पलवल शहर के विकास इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। नगर परिषद पलवल द्वारा लगभग 3.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भव्य दीनबंधु चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन के प्रथम चरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल ने की, जबकि हरियाणा सरकार के खेल मंत्री गौरव गौतम ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ एक करोड़ की लागत से शुरू होने वाले प्रथम चरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. यशपाल ने कहा कि यह पलवल के इतिहास में पहली बार है जब दीनबंधु चौधरी छोटूराम के नाम पर इतना भव्य एवं आधुनिक सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 3.50 करोड़ की लागत आएगी। भवन का निर्माण दो चरणों में कराया जाएगा।प्रथम चरण में एक करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है, जबकि द्वितीय चरण में लगभग 2.50 करोड़ की लागत से शेष निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक भवन सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक आधुनिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। भवन में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। डॉ. यशपाल ने कहा कि दीनबंधु चौधरी छोटूराम किसानों, मजदूरों एवं समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान समाज सुधारक थे। उनके नाम पर बनने वाला यह भवन उनके आदर्शों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। नगर परिषद पलवल शहर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। मुख्य अतिथि खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दीनबंधु चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन पलवल की सामाजिक पहचान को नई मजबूती देगा तथा आने वाले वर्षों में क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा केंद्र बनेगा। उन्होंने नगर परिषद एवं चेयरमैन डॉ. यशपाल द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए इस परियोजना के लिए शुभकामनाएं दीं।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana