जिला जेल पलवल में किया गया नशा मुक्त हरियाणा अभियान का आयोजन

जिला जेल पलवल में किया गया नशा मुक्त हरियाणा अभियान का आयोजन
💡
48 कैदियों ने उठाया कार्यक्रम का लाभ

पलवल
हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन प्राधिकरण राज गुप्ता व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल हरीश गोयल के मार्गदर्शन में बचाव पक्ष अधिवक्ता पिंकी शर्मा द्वारा जिला जेल पलवल में हालसा द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘नशा मुक्त हरियाणा-एक सामुदायिक संकल्प’ के तहत विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बचाव पक्ष अधिवक्ता द्वारा नशा मुक्त हरियाणा के तहत जेल में सभी कैदियों व बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों व उससे बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह युवाओं का भविष्य बर्बाद कर उन्हें अंधकार की ओर ले जाता है। उन्होने नशे जैसी बुरी आदतों से सदैव दूरी बना कर रखने की ओर प्रेरित किया। जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से समाज को बचाना व जागरूक करना है इसके अलावा उन्होंने नालसा और हालसा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलायी जा रही निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में अवगत कराया कार्यक्रम का आयोजन दिनेश यादव (जेल अधीक्षक), विजय कालड़ा व सुनील यादव की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में 48 कैदियों ने भाग लेकर लाभ उठाया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana