मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 24 बोतलें कोडीन सिरप बरामद

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 24 बोतलें कोडीन सिरप बरामद
एसएसएससीटी फरीदाबाद की टीम ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।

पलवल
ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने नूंह जिले में एक मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध नशीली दवाइयाँ, 24 बोतल कोडिन सिरप, बरामद हुई हैं। HSNCB फरीदाबाद यूनिट की टीम नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए फिरोजपुर झिरका मे गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि खेड़ली खुर्द गाँव में एक युवक मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का काला कारोबार चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को उसके मेडिकल स्टोर से ही धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 24 बोतल अवैध नशीली दवाई कोडिन सिरप बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकबाल पुत्र दीन मोहम्मद, निवासी गांव खेड़ली खुर्द, थाना सदर फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएसअधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यूनिट इंचार्ज ने बताया कि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुँचने के लिए गहराई से जाँच कर रही है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana