गौशाला पलवल के निर्माण हेतु 84 लाख रुपए का ई-टेंडर जारी - चैयरमैन डा० यशपाल

गौशाला पलवल  के निर्माण हेतु 84 लाख  रुपए का ई-टेंडर जारी - चैयरमैन डा० यशपाल
💡
पलवल में नगर परिषद द्वारा पहली गौशाला होगी तैयार

पलवल
नगर परिषद पलवल द्वारा वार्ड नंबर 01, गांव फिरोजपुर स्थित श्मशान घाट के निकट गौशाला परिसर के विकास हेतु ₹84.29 लाख की लागत से हॉल/शेड एवं बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है। यह पहल धार्मिक एवं सामाजिक संरचनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बेसहारा गौवंश के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना के तहत नगर परिषद पलवल द्वारा अपनी पहली व्यवस्थित गौशाला विकसित की जा रही है, जिससे क्षेत्र में बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय एवं बेहतर देखभाल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल ने कहा कि गौशाला केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए यह पहल दीर्घकालिक समाधान प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास को नगर परिषद की प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रही हरियाणा की नायब सरकार गौसेवा एवं गौसंरक्षण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है, और उसी भावना के अनुरूप पलवल में भी इस दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. यशपाल के नेतृत्व में नगर परिषद पलवल द्वारा शहर के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana