मुंबई में संध्या विकास सरदाना म्युज़िक इवेंट द्वारा "एक सुनहरी शाम सितारों के नाम"

मुंबई में संध्या विकास सरदाना म्युज़िक इवेंट द्वारा "एक सुनहरी शाम सितारों के नाम"

पलवल
संगीत, गायकी और प्रतिभाओं के संगम का अद्भुत नज़ारा बीती सोमवार 27 जुलाई को मुंबई के मेयर हॉल में देखने को मिला। संध्या विकास सरदाना म्युज़िक इवेंट द्वारा आयोजित "एक सुनहरी शाम मुंबई में सितारों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन संध्या विकास सरदाना द्वारा किया गया।कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा मौजूद रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन और उद्योगपति गणपत कोठारी ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।
इस संगीतमय महफिल में नई और उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। एक से बढ़कर एक गायकों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। पलवल हरियाणा निवासी कार्यक्रम के आयोजक संध्या विकास सरदाना, पद्मश्री अनूप जलोटा के शिष्य हैं। उन्होंने अपने गुरु का आशीर्वाद लेकर इस आयोजन को सफल बनाया। विकास सरदाना ने कहा, _"मुंबई में इस कार्यक्रम की सफलता के लिए मैं अपने गुरु, चीफ गेस्ट पद्मश्री अनूप जलोटा और संगीतकार दिलीप सेन का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। नई प्रतिभाओं को मंच देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था।"
चीफ गेस्ट पद्मश्री अनूप जलोटा ने संध्या विकास सरदाना और आयोजक विकास सरदाना एवं देवेन्द्र खन्ना को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के मंच से नई आवाज़ों को देश के सामने आने का मौका मिलता है। सभी गायकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। खुद सन्ध्या और विकास सरदाना ने भी मंच पर प्रस्तुति दी जबकि अनूप जलोटा और दिलीप सेन ने भी गायकी से समां बांध दिया
इस अवसर पर केसीएफ फाउंडेशन के नेशनल प्रेसिडेंट और प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डॉ. कृष्णा चौहान ने पद्मश्री अनूप जलोटा से भेंट कर उनसे सार्थक चर्चा की। डॉ. कृष्णा चौहान ने कहा, _"इस म्यूजिकल प्रोग्राम में मुझे एक से बढ़कर एक गायकों की आवाज़ सुनने को मिली। जिस तरह विकास सरदाना ने कई नई प्रतिभाओं को स्टेज पर मौका दिया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है।" कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और दर्शकों ने पूरी शाम भक्ति, संगीत और संस्कृति का आनंद लिया। संध्या विकास सरदाना म्युज़िक इवेंट द्वारा आयोजित यह शाम मुंबई में संगीत प्रेमियों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगी।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana