9 सितंबर को हथीन नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव

9 सितंबर को हथीन नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव

पलवल
हथीन नगर पालिका के वाइस चेयरमैन का चुनाव आगामी 9 सितंबर मंगलवार को होगा। उक्त जानकारी देते हुए उपमंडल अधिकारी (ना.) बलीना राणा ने बताया कि इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में हथीन नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए उसी दिन प्रात: 10.30 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और उसके पश्चात प्रातः 11 बजे लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में ही उपप्रधान पद के लिए चुनाव सम्पन्न होगा। चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस का पुख्ता प्रबंध किया गया है। वहीं नगरपालिका की चेयरपर्सन रेनू लता व उनके पति पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने बताया कि वाइस चेयरमैन भाजपा का ही निष्ठावान कार्यकर्ता बनेगा। सूत्रों के मुताबिक वाइस चेयरमैन की दौड़ में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 12 से नवनिर्वाचित पार्षद राकेश गर्ग, वार्ड नंबर 2 से नवनिर्वाचित पार्षद विशाल सिंह राजाजी, वार्ड नंबर 8 से नवनिर्वाचित पार्षद संदीप कुमार, वार्ड नंबर 6 से नवनिर्वाचित एडवोकेट नरेश शर्मा की धर्मपत्न्नी उर्मिल और वार्ड नंबर 5 से नवनिर्वाचित पार्षद धीरज उपाध्याय हैं। अब देखना है कि 9 सितंबर को इनमें से किसके सिर वाइस चेयरमैन का ताज बंधता है? पालिका सचिव देवेंद्र माथुर ने बताया कि चुनाव ईवीएम द्वारा होगा। उल्लेखनीय है कि हथीन नगरपालिका वाइस चेयरमैन का चुनाव इससे पहले 16 जुलाई को होना था। चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी लेकिन अचानक उसी दिन एसडीएम साहब के बीमार हो जाने के कारण वाइस चेयरमैन का चुनाव पोस्टपोन करना पड़ गया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana