पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा चलाया गया पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान

पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा चलाया गया पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान

पलवल
मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा गांव रसूलपुर में नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। श्री शिव सेवा समिति के सहयोग से गांव रसूलपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बोधिवृक्ष स्थापना कर बरगद वृक्ष की छाया में पर्यावरण पाठशाला का आयोजन किया गया। ग्रीन एम्बेसडर डॉ. आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि बच्चे और युवा अच्छे समाज व राष्ट्र का भविष्य हैं। नशे से स्वयं भी दूर रहें और अपनों को भी नशे से दूर रखें। अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा बरगद, पीपल, नीम, जामुन, अर्जुन, आम आदि महान वृक्षों का रोपण व संरक्षण किया जाना चाहिए। वृक्ष ही ऑक्सीजन एवं जल के साथ- साथ मानव व सभी पशु- पक्षियों के लिए जीवन उपयोगी अन्य साधन उपलब्ध कराने में सहायक हैं। नल से पानी व्यर्थ ना बहने दें, शाकाहारी बनें एवं पक्षियों तथा जीवों पर दया करें तथा सबके हाथों पौधारोपण व संरक्षण का कार्य किया जाना चाहिए। समिति प्रधान रणजीत ने सबका धन्यवाद किया। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी देव, सतीश, बिट्टू, मनोज सहित ग्रामीण रणजीत बघेल, बाबू, आनंद भारद्वाज, लेखराज, जगबीर, जय सोनी, मनीष, दीपचंद, घनश्याम, चाहत, सुहानी, मोहित, अजय, विशाल, राहुल, लंबू आदि युवाओं संग बच्चे भी उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana