आरएसएस का प्रत्येक स्वयंसेवक राष्ट्र के लिए समर्पित : डॉ प्रवीण

आरएसएस का प्रत्येक स्वयंसेवक राष्ट्र के लिए समर्पित : डॉ प्रवीण

पलवल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पलवल में रविवार को कार्यक्रम आयोजित हुए। महाराणा प्रताप भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत सह सेवा प्रमुख डॉ प्रवीण और अध्यक्ष डॉ हरेंद्रपाल राणा रहे। मुख्य वक्ता डॉ प्रवीण ने कहा कि शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयंसेवक में नई ऊर्जा व दायित्व का बोध करा रही है। विजयदशमी पर वर्ष 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उन्होंने समाज व स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली एवं स्वदेशी को अपनाएं तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक राष्ट्र के लिए समर्पित है। यह पथ संचलन संगठन की शक्ति, चरित्र निर्माण और समाज को संगठित करने के संकल्प को मजबूत करता है। प्रवीण ने कहा कि आने वाली शताब्दी में, संघ भारत को विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करेगा। विजयदशमी उत्सव के साथ ही संघ शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो गया है, जिसके अंतर्गत वर्षपर्यंत समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वृहद गृह संपर्क व हिंदू सम्मेलन प्रमुख है। पथ संचलन महाराणा प्रताप भवन से पंचवटी मंदिर, पंचवटी कॉलोनी, कालरा कॉलोनी, गुरुद्वारा, मोती कॉलोनी, हमीदिया अस्पताल, पुलिस थाना, सीताराम मंदिर से महाराणा प्रताप भवन पर संपन्न हुआ। आर्य समाज मंदिर असावटा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ राजेश कुमार और अध्यक्ष नरेंद्र नंबरदार रहे। उन्होंने कहा कि समाज को एक साथ जुड़कर रहने के लिए आवाहन किया। जाति, धर्म से बड़ा देश होता है देश सुरक्षित है, तो देश की जनता भी सुरक्षित है। इसके अतिरिक्त पृथला, महेशपुर, सौंध, कुशक, प्रह्लादपुर चांदहट, अलावलपुर और कटेसरा में भी शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम आयोजित हुए।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana