पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल 31अगस्त को अपना 11वां स्थापना दिवस मनाएगी

पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल 31अगस्त को अपना 11वां स्थापना दिवस मनाएगी
जाट धर्मशाला में पूर्व सैनिक बैठक करते हुए।

पलवल
पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल की मासिक बैठक स्थानीय जाट धर्मशाला में संपन्न हुई। कैप्टन बिजेंदर सिंह पोसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन कैप्टन भारत पाल में किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 31अगस्त को पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल गुर्जर धर्मशाला कुसलीपुर में अपना 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। इस अवसर पर सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। सभी ने अपनी जिम्मेदारियां पूर्ण रूप से निभाने का आश्वासन दिया। बैठक में कैप्टन पोसवाल ने बताया कि सभी पूर्व सैनिक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों के ऊपर सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति का परिचय दें। इस अवसर पर कैप्टन श्याम लाल, कैप्टन जसवीर सिंह, सूबेदार मेजर महावीर सिंह डागर, सूबेदार रणवीर सिंह, जसवंत सिंह, सूबेदार ललित कुंडू व नरेंद्र शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana