पलवल में पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से मनाया गया 11 वां स्थापना दिवस

पलवल में पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से मनाया गया 11 वां स्थापना दिवस
पूर्व सैनिक कल्याण समिति विधवाओं व शहीद परिवारों को वीरता पुरस्कार से अलंकृत करते हुए।
💡
कार्यक्रम में कर्नल ए.एस रणधावा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

पलवल
पूर्व सैनिक कल्याण समिति (रजि.) पलवल की ओर से रविवार को समिति का 11वां स्थापना दिवस गुर्जर धर्मशाला, पलवल में मनाया गया, जिसमें कर्नल ए.एस रणधावा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्थापना दिवस के अवसर पर रक्षा सेवाओं से संबंधित सभी विधवाओं व शहीद परिवारों सहित पिछले एक वर्ष में वीरता पुरस्कार से अलंकृत सैनिकों व रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान, स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर, पूर्व सैनिकों को सरकार की योजनाओं बारे जागरूक करने सहित अन्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल ए.एस रणधावा ने सभी को 11वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल सैनिकों और आश्रितों के लिए अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारे सैनिकों और पूर्व सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने समिति द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने इस अवसर पर रक्षा सेवाओं से संबंधित सभी विधवाओं व शहीद परिवारों सहित पिछले एक वर्ष में वीरता पुरस्कार से अलंकृत सैनिकों व रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति (रजि.) पलवल के अध्यक्ष कैप्टन बीएस पोसवाल, उपाध्यक्ष कैप्टन भरत पाल, जनरल सचिव पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह, सचिव वासुदेव रावत, रणबीर, नरेंद्र शर्मा, ललित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read more

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

पलवल हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के गांव फ़िरोज़पुर में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अति

By Ashok Sardana
24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡31 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप पलवल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्

By Ashok Sardana
श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

💡30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन पलवल इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणि

By Ashok Sardana
प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

💡हाइड्रोजन ट्रेन विकसित-आत्मनिर्भर की दिशा में ऐतिहासिक कदम - गौरव गौतम पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन

By Ashok Sardana