पूर्व सैनिक कल्याण समिति, पलवल मनाएगें ग्यारहवां स्थापना दिवस

पूर्व सैनिक कल्याण समिति, पलवल मनाएगें ग्यारहवां स्थापना दिवस
पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल के प्रधान कैप्टन बी.एस पोसवाल

पलवल
पूर्व सैनिक कल्याण समिति, पलवल अपना ग्यारहवाँ स्थापना दिवस मनाने जा रही है। ये स्थापना दिवस 31अगस्त रविवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। ये जानकारी समिति के प्रधान कैप्टन बी.एस. पोसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस गुर्जर धर्मशाला कुसलीपुर में मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल ए.एस. रणधावा होंगे।
उन्होंने बताया कि उसी दिन पूर्व सैनिक कल्याण समिति (रजि.), पलवल इस कार्यक्रम में कई आयोजन करने जा रही है, जिसमें प्रमुख रूप से रक्षा सेवाओं की सभी प्रकार की विधवाओं एवं शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। जिले में पिछले एक साल के अन्दर रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जायेगा। पिछले एक साल में वीरता पुरूस्कार से अंलकृत सैनिकों का सम्मान किया जायेगा व मैडीकल/आँखों का कैम्प लगाया जाएगा। पूर्व सैनिकों तथा आश्रितों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया जायेगा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के बच्चों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों तथा आश्रितों से अनुरोध है कि इस समाज सेवा के कार्य में सहयोग और समर्थन करें। निजी तौर पर ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें, ताकि संस्था का सभी के लिए निस्वार्थ सेवा का पता चल सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कैप्टन बी.एस. पोसवाल,
कैप्टन भरतपाल, ना. सूबेदार वासुदेव रावत, ना. सूबेदार रणवीर खजांची, ह. देवेन्द्र सिंह,
ना. सूबेदार ललित कुमार, नरेन्द्र शर्मा, भगवान सहाय, जसवन्त सिंह सदस्य, कैप्टन श्याम लाल,
सूबेदार जीतराम, गिर्राज सिंह आदि की ड्यूटी लगाई गई है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana