नेशनल नेटबॉल चैम्पियनशिप के तीसरे दिन प्री-क्वार्टर फाइनल के हुए रोमांचक मुकाबले

नेशनल नेटबॉल चैम्पियनशिप के तीसरे दिन प्री-क्वार्टर फाइनल के हुए रोमांचक मुकाबले

पलवल
जिला पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित की जा रही चार दिवसीय नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप सीनियर वर्ग(फास्ट फाइव) के तीसरे दिन शनिवार को भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों की टीमों के 600 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल और खेल मंत्री गौरव गौतम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। नेशनल नेटबॉल चैम्पियनशिप के तीसरे दिन प्री- क्वार्टर फाइनल के मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें राजस्थान बनाम पांडिचेरी की प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम 34-21 प्वाइंट से विजयी रही। इसी प्रकार असम बनाम छत्तीसगढ़ की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम 22-17 प्वाइंट, कर्नाटक बनाम हिमाचल प्रदेश की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम 25-18 प्वाइंट, केरला बनाम उत्तर प्रदेश की प्रतियोगिता में केरल की टीम 29-10 प्वाइंट, हरियाणा बनाम मेघालय की प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम 29-21 प्वाइंट, पंजाब बनाम चंडीगढ़ की प्रतियोगिता में पंजाब की टीम 9-3 से विजयी रही। इसी प्रकार लड़कों की प्रतियोगिता में चंडीगढ़ बनाम ओडिसा मैच में चंडीगढ़ की टीम 26-10 प्वाइंट से विजयी रही। इसी प्रकार केरला बनाम गुजरात की टीम के मैच में केरला की टीम 28-16 प्वाइंट और पंजाब बनाम छत्तीसगढ़ की टीम के मैच में पंजाब की टीम 44-36 प्वाइंट से विजेता घोषित की गई। खबर लिखे जाने तक लडक़ों और लड़कियों के प्री-क्वार्टर फाइनल के मुकाबले जारी रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana