बघेल धर्मशाला कुसलीपुर पलवल में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

बघेल धर्मशाला कुसलीपुर पलवल में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
बघेल धर्मशाला में कार्यकारिणी के सदस्य

पलवल
लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर बघेल धर्मशाला कुसलीपुर पलवल में आज कार्यकारिणी की बैठक सतीश बघेल प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संस्था ने अनेक प्रस्ताव पास किये। देवी अहिल्याबाई होलकर बघेल धर्मशाला कुसलीपुर पलवल में सोलर ऊर्जा का 5 किलोवाट का सोलर लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। बघेल धर्मशाला कुसलीपुर पलवल में जो भी कार्य बकाया है उसका एस्टीमेट बनाकर सरकार को भिजवाने के लिए तैयार किया गया।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बघेल धर्मशाला कुसलीपुर पलवल को लगभग 66 लाख रुपए बघेल धर्मशाला को दिए हैं। जिसमें लाइब्रेरी के लिए लगभग 21 लाख रुपए जो दूसरी मंजिल पर बना रही है। तीसरी मंजिल पर एक दर्जन से अधिक कमरे एयर कंडीशन जो 35 लाख रुपए के लगभग पैसा पास हुआ है, जो नगर परिषद पलवल की मार्फत ई-टेंडरिंग लगाकर टेंडर छोड़ा हुआ है। इसी के साथ तीसरी मंजिल की छत पर ओपन जिम 11 लाख रुपए पास हुए हैं, इसका भी नगर परिषद की मार्फत ई- टेंडरिंग लगाकर ओपन जिम का काम टेंडर लगाकर दिया गया है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana