एस. डी. कॉलेज में लगा नेत्र जांच शिविर,100 विद्यार्थियों एवं 50 स्टाफ की आँखों की जांच की गई

एस. डी. कॉलेज में लगा नेत्र जांच शिविर,100 विद्यार्थियों एवं 50 स्टाफ की आँखों की जांच की गई

पलवल
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, पलवल में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को युवा रेड क्रॉस, मेडिकल प्रकोष्ठ एवं सेंटर फॉर साइट, पलवल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यक परामर्श प्रदान करना था। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों एवं स्टाफ के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विशेष रूप से वर्तमान समय में डिजिटल उपकरणों के बढ़ते उपयोग के कारण नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। IQAC समन्वयक डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्थान की गुणवत्ता उन्नयन गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और यह विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं।
शिविर में सेंटर फॉर साइट से आए विशेषज्ञों की टीम, जिसमें नितिन भाटी, डॉ. प्रियांशु एवं श्री विष्णु शामिल थे, ने अपनी सेवाएँ दीं। मेडिकल प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. वन्दना कालरा ने कहा कि नियमित नेत्र जांच न केवल आँखों की समस्याओं का समय पर पता लगाने में सहायक होती है, बल्कि आँखों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रदान करती है। युवा रेड क्रॉस की प्रभारी डॉ. रुचि शर्मा ने बताया कि इस शिविर के दौरान 100 विद्यार्थियों एवं 50 स्टाफ सदस्यों की आँखों की स्क्रीनिंग एवं विस्तृत जांच की गई। प्रतिभागियों को उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।महाविद्यालय परिवार की ओर से सेंटर फॉर साइट की टीम को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। इस आयोजन में युवा रेड क्रॉस एवं मेडिकल प्रकोष्ठ के सदस्यों डॉ. मनीषा एवं लाल सिंह के साथ युवा रेड क्रॉस के वालंटियर्स निखिल, डॉली एवं कोमल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।
महाविद्यालय भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा ताकि विद्यार्थियों और स्टाफ को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सके।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana