नेत्र संस्थानों द्वारा पलवल में नेत्रदान के प्रेरणा दूतों को किया गया सम्मानित

नेत्र संस्थानों द्वारा पलवल में नेत्रदान के प्रेरणा दूतों को किया गया सम्मानित

पलवल
देशभर में चल रहे 40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का समापन देश कें विभिन्न नेत्र संस्थानों और नेत्र बैंको के द्धारा आयोजित नेत्रदाता परिवारों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। इसी पखवाड़े के अन्तर्गत गुड़गाँव  स्थित निरामय चिरिटेबल ट्रस्ट द्धारा पलवल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नेत्रदान से जुड़े व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। पलवल की सामाजिक संस्था पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुँज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लायन विकास मित्तल और सह संयोजक अल्पना मित्तल कों नेत्रदान के क्षेत्र में किए गये सराहनीय कार्य के लिए  निरामया इंस्टिटयुट के चेयरमैन डा. टीएन आहुजा, निरामया के चिकित्सा निदेशक डा. हितेश आहुजा, डा. देवेन्द्र आहुजा ने सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने जागरुक करते हुए कहा कि देश के गांव-गांव में जाकर नेत्रदान के लिए जागरूक करना होगा। यह बताना हाेगा कि शरीर को मिट्टी मेें मिल जाना है। पंचभूत का शरीर, पंचभूत में चला जायेगा। इसलिए नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए। इसके लिए देश भर में अनेको समाजसेवी संस्थाएं काम कर रही हैं, लेकिन अभी और सहभागिता बढ़ाने की जरूरत है। विदित हो कि पलवल डोनर्स क्लब ने पिछले कुछ वर्षो में विभिन्न संस्थाओं एवं आमजन की मदद सें अब तक सैंकड़ो लोगो के नेत्रदान करवाए हैं। आर्यवीर लायन विकास मित्तल ने बताया कि हम कुछ पलों का अंधकार सहन नहीं कर पाते, तो उन लोगों का दर्द कितना गहरा होगा जो जीवन भर अंधकार में जी रहे हैं। मृत्यु के बाद भी लोग अपनी आखों से दुनिया को फिर देख सकते हैं। नेत्रदान सबसे बड़ा पुण्य का काम है। एक व्यक्ति के नेत्रदान करने से दो लोगों के अंधरे जीवन को रोशनी प्रदान होती है। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान लोगों को नेत्रदान के लिए जागरूक करने के लिए स्कूलों व कालिजों तथा अलग अलग स्थानों पर भी जागरूकता शिविर, स्लोगन लेखन, पोस्टर बनाओ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें हजारों बच्चों और बड़ों ने नेत्रदान अभियान सें जुड़ने की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ एस के गाबा, डॉ रजनीश गाबा, डा. जे पी पाराशर, मनीष गाबा, गणेश प्रजापति, तुषार, आमिर, मोहित, रोहित, भारती भल्ला, नितिन, चिराग और टेकचन्द आदि उपस्थित थे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana