26 जनवरी को पलवल शहर में होगा किसानों का ट्रैक्टर मार्च

26 जनवरी को पलवल शहर में होगा किसानों का ट्रैक्टर मार्च

पलवल
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च की तैयारी के लिए संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के नेताओं ने विभिन्न गांवों में किसानों के बीच जन संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा किसानों से खेती और किसान को बचाने के लिए ट्रैक्टर मार्च में भाग लेने का आह्वान किया। यह मार्च अंटोहा मोड़ से आगरा चौक, मीनार गेट, कमेटी चौक, अलावलपुर चौक होते हुए आगरा चौक पर समाप्त होगा। जिसकी तैयारी के लिए संयुक्त किसान मोर्चा का नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान किसान मोर्चा और किसान सभा के नेता रूप राम तेवतिया, धर्मचंद घुघेरा, ताराचंद ने आज गांव घुघेरा धतीर, अल्लीका, ककराल, अलावलपुर, घोड़ी, चिरवाडी, किठवाड़ी, औरंगाबाद, मितरोल आदि गांवों में किसानों के बीच जनसंपर्क किया। किसान नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सरकार की वादा खिलाफी और किसान मजदूर विरोधी रवैया से किसानों में भारी रोष व्याप्त है क्योंकि सरकार ने 9 दिसंबर 2021 किसान मोर्चा के साथ हुए समझौते के अनुसार एम.एस.पी की गारंटी के लिए आज तक कोई पहल नहीं की और किसानों-मजदूरों को कर्ज से कोई राहत नहीं दी गई न ही सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को राहत पहुंचाई ऊपर से सरकार अपने वादे के विरुद्ध बिजली संशोधन विधेयक और नया बीज बिल लेकर आ गई जो किसानों की रही सही कमर तोड़ने का काम करेंगे हरियाणा सरकार ने अगस्त और सितंबर 2025 में जल भराव और बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का 15000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की थी परंतु पलवल जिले में किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया। इससे सिद्ध होता है कि सरकार वाही वाही लूटने के लिए केवल झूठी घोषणा करती है। इसलिए क्षेत्र का किसान चाहता है अगर सरकार किसानों के हितों की ऐसे ही अनदेखी करती है तो 2020-21 की तरह है किसान आंदोलन किया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा का आह्वान है कि 2026 का साल आंदोलन का साल होगा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana