शहीद दिनेश शर्मा के परिवार को 3 करोड़ 17 लाख की दी जा चुकी है आर्थिक सहायता - उपायुक्त

शहीद दिनेश शर्मा के परिवार को 3 करोड़ 17 लाख की दी जा चुकी है आर्थिक सहायता - उपायुक्त

पलवल
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए नगला मोहम्मदपुर के लांस नायक दिनेश शर्मा के परिवार को सरकार द्वारा 3 करोड़ 17 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है। इसके अलावा करीब 60 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी सरकार द्वारा जल्द दी जाएगी। इसके अलावा जिला प्रशासन ने लोढ़ा फाउंडेशन से शहीद के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। वहीं इस फाउंडेशन द्वारा शहीद दिनेश के बच्चे के लिए कॉलेज स्तर तक की शिक्षा का सारा खर्च दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फाउंडेशन द्वारा शहीद दिनेश के माता-पिता का 20 साल तक स्वास्थ्य संबंधित सभी उपचार निशुल्क करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शहीद दिनेश शर्मा से संबंधित सभी घोषणाओं को शत प्रतिशत धरातल पर मूर्त रूप दिया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। अब तक जिला प्रशासन को शहीद दिनेश शर्मा के नाम पर पार्क, विद्यालय का नामकरण, मुख्य द्वार और सभी शहीद स्मारक संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, गांव में शहीद स्मारक निर्माण के लिए 25 लाख रुपये और हॉल निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana