7 जून को पलवल में होगा फिट इंडिया वर्ल्ड साइकिल डे स्पेशल

7 जून को पलवल में होगा फिट इंडिया वर्ल्ड साइकिल डे स्पेशल
💡
खेल मंत्री गौरव गौतम करेंगे कार्यक्रम में शिरकत -जिलेवासियों से बढ़-चढक़र भागीदारी करने का किया आह्वान

पलवल
विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में 7 जून 2026 को आयोजित होने वाले फिट इंडिया वल्र्ड साइकिल डे स्पेशल कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चीनी मिल प्रबंध निदेशक एवं नोडल अधिकारी द्विजा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर कार्यक्रम स्थल नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम (इंडोर स्टेडियम) में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
चीनी मिल प्रबंध निदेशक द्विजा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को फिटनेस के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने जिले के युवाओं, खिलाड़ियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राहगीरी कार्यक्रम के साथ-साथ साइक्लोथॉन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी, अधिकारी, कर्मचारी तथा आमजन भाग लेंगे। साइक्लोथॉन हुडा सेक्टर-2 पलवल के मैदान से प्रारंभ होकर क्लॉक टॉवर, कमेटी चौक, मीनार गेट एवं आगरा चौक से होते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम, पलवल में संपन्न होगी। पूरे मार्ग पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा एवं पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, खेल विभाग, फायर ब्रिगेड, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana