रामानुजन कॉलेज में लगाया जा रहा है पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रैड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर

रामानुजन कॉलेज में लगाया जा रहा है पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रैड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर
रामानुजन कॉलेज में लगाये जा रहे प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए प्रशिक्षण अधिकारी।

पलवल
डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ उपायुक्त एवम अध्यक्ष ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल के निर्देशानुसार बिजेन्द्र सौरोत सचिव के कुशल नेतृत्व में जिला रैड क्रॉस क्रॉस सोसाइटी पलवल द्वारा पाँच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रैड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर 5 नवंबर से 9 नवंबर तक रामानुजन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ओरंगाबाद, पलवल के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें 10 विश्वविद्यालय कॉलेज से 100 विद्यार्थी व 9 यूथ रेडक्रॉस काउंसलर द्वारा भाग लिया जा रहा है। आज दूसरे दिन शिविर का विधिवत शुभारंभ रेडक्रॉस झंडा गीत व सभी प्रतिभागियों को योग कराके व यातायात नियमों की पालना करने हेतु शपथ दिलाकर की गई। इस अवसर पर डॉ० शुरती सिंह सहायक प्रोफेसर राज्यकीय महिला महाविद्यालय मंदकोला के द्वारा मानव जीवन जीने के नैतिक मूल्यों के बारे में जागरूक किया व समाज में एक अच्छे नागरिक की क्या भूमिका है उसके उपर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा इसके साथ ही उन्होंने बताया की यूथ रेडक्रॉस कैंप लगाना क्यों जरुरी है तथा इसका हमारे जीवन में क्या महत्त्व है के बारे में जानकारी दी गई। जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह ने मंच संचालन किया तथा उपस्थित प्रतिभागियों को प्राथमिक सहायता के मूल नियम, सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। अल्पना मित्तल, प्रवक्ता ने सभी को क़ानूनी सलाह व हेल्प लाइन नंबर की जानकारी के साथ साथ अपने अधिकार व कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी कड़ी में डॉ०प्रशांत गुप्ता के द्वारा प्रतिभागियों को रक्तदान, हेपेटाइटिस बीसी, मलेरिया, एचआईवी/ एड्स आदि बीमारियों एवम उनके बचाव बारे में जागरूक किया। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों को आचार्य राम कुमार बघेल, ग्रीन एम्बेसडर एवम संस्थापक मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक समिति, पलवल ने पर्यावरण सुरक्षा, जल एवम मिट्ठी बचाओ, गोरैया एवम अन्य मित्र कीटों की सुरक्षा करने व ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने बारे जागरूक किया व मास्टर थानसिंह एवम देव भी उपस्थित रहे।शिविर के दूसरे दिन के सफल आयोजन में विभिन्न महाविद्यालयों के अध्यापकों अंकित, योगेश, अनुपम, गीता, कंचन कुमारी, देवकांत,राजू व जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल से भोजपाल सहरावत, नितिन कुमार, आरती मौर्य, अनीता शर्मा, सूर्यकांत आदि का अहम योगदान रहा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana