असहाय व निराश्रितों को सर्दी से राहत देने के लिए 5 रैन बसेरे किए जा रहे संचालित

असहाय व निराश्रितों को सर्दी से राहत देने के लिए 5 रैन बसेरे किए जा रहे संचालित

पलवल
जिला प्रशासन पलवल द्वारा कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र असहाय व निराश्रित लोगों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्थानों पर 5 रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी दी कि वर्तमान में जिले में कुल 5 स्थानों पर रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। इनमें पलवल बस अड्डा, जाट धर्मशाला, हथीन के गहलब रोड स्थित श्रीराम मंदिर, होडल में अंबेडकर भवन तथा हसनपुर बस अड्डा के नजदीक उपकार मंडल शामिल हैं। इन सभी रैन बसेरों में जरूरतमंद व्यक्तियों को रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन ठंड के मौसम में निराश्रितों को हर संभव सहायता देने के लिए कृत संकल्प है। रैन बसेरों में साफ सुथरे वातावरण के साथ-साथ गद्दे, कंबल और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, ताकि वहां ठहरने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल सके। रैन बसेरों के संचालन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल, रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की कि यदि उन्हें अपने आसपास कोई असहाय, निराश्रित या बेसहारा व्यक्ति दिखाई दे, तो उसे रैन बसेरे तक पहुंचाने में सहयोग करें। जिला प्रशासन द्वारा रैन बसेरों की नियमित निगरानी भी की जा रही है, ताकि जरूरत मंदों को समय पर और बेहतर सुविधाएं मिलती रहें।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana