ट्रेन में भी फ्लाइट जैसे नियम होंगे लागू , एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रेन में भी लगेज लिमिट होगी तय

ट्रेन में भी फ्लाइट जैसे नियम होंगे लागू , एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रेन में भी लगेज लिमिट होगी तय

पलवल
रेलवे अब यात्रियों के सामान पर सख्ती करने जा रहा है। एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रेन में भी लगेज लिमिट तय होगी। तय सीमा से ज्यादा सामान होने पर जुर्माना लगेगा। हर क्लास के लिए वजन और बैग साइज की अलग सीमा तय की गई है।
फर्स्ट AC में सफर करने वालों को 70 किलो सामान ले जाने की इजाजत होगी, साथ में 15 किलो की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। जरूरत हो तो पार्सल वैन में 65 किलो तक सामान बुक कराया जा सकता है। सेकंड AC में 50 किलो की सीमा तय की गई है। जिसमें 10 किलो की छूट भी मिलेगी। पार्सल वैन से 30 किलो और ले जाया जा सकता है। थर्ड AC और AC चेयर कार वालों को 40 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति है। 10 किलो की छूट भी है। पार्सल वैन में 30 किलो और बुक कराया जा सकता है। स्लीपर क्लास में 40 किलो तक सामान फ्री रहेगा, 10 किलो एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी। पार्सल वैन में 70 किलो तक बुकिंग की जा सकती है। जनरल/सेकंड क्लास के यात्री 35 किलो तक सामान ले जा सकते हैं, साथ ही 10 किलो की छूट है। इसके अलावा 60 किलो तक सामान पार्सल वैन में भेजा जा सकता है। सिर्फ वजन ही नहीं, आपके बैग का साइज भी तय सीमा में होना चाहिए। आमतौर पर ट्रंक, सूटकेस या बॉक्स का साइज 100 सेंमी x 60 सेंमी x 25 सेंमी से ज्यादा नहीं होना चाहिए AC थर्ड क्लास और चेयर कार के लिए यह सीमा और भी कम है 55 सेंमी x 45 सेंमी x 22.5 सेंमी। अगर आपका बैग इससे बड़ा है तो उसे ब्रेक वैन से भेजना पड़ेगा और इसके लिए कम से कम 30 रुपये चार्ज लगेगा। 5 से 12 साल के बच्चों को भी लगेज की छूट मिलेगी लेकिन आधी। बड़े जितना वजन नहीं उठा सकते। साथ ही 50 किलो से ऊपर किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी. अगर कोई यात्री बड़े बैग लेकर चढ़ता है और रास्ता ब्लॉक करता है या परेशानी का कारण बनता है तो उस पर फाइन लगाया जाएगा। अगर आपने तय सीमा से ज्यादा सामान ले लिया है, तो इसकी कीमत चुकानी होगी। फ्री अलाउंस खत्म होते ही एक्स्ट्रा सामान पर नॉर्मल बुकिंग रेट का 1.5 गुना किराया लिया जाएगा। कम से कम 30 रुपये देने ही होंगे और गिनती शुरू होगी 10 किलो वजन और 50 किलोमीटर दूरी से रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ये नियम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ज़रूरी हैं।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana