मंत्रियों और प्रशाशन की मिलीभगत से यमुना में हुए अवैध खनन के कारण बने बाढ़ के हालात : दलाल

मंत्रियों और प्रशाशन की मिलीभगत से यमुना में हुए अवैध खनन के कारण बने बाढ़ के हालात : दलाल

पलवल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के साथ यमुना से सटे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान करण सिंह दलाल ने सरकार और प्रशाशन के रवैये को लेकर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि सरकार द्वारा प्रभावित लोगों के लिए किसी तरह की राहत का कोई इंतजाम नहीं किया। पूर्व मंत्री करन दलाल ने यमुना से सटे बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों से हालातों पर चर्चा करने के बाद कहा कि हर वर्ष यहां हजारों लोग आपदा की चपेट में आते हैं लेकिन सरकार और स्थानीय प्रशासन इससे बेखबर बैठा रहता है अब जो लोग यहां प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हुए हैं स्थानीय प्रशासन उन्हें डरा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में लोगों के नुकसान की सरकार ने अभी तक कोई भरपाई नहीं की, हमारी मांग है कि सरकार आगे बढ़कर लोगों को गले लगाए और नुकसान की पूर्ति करे। दलाल ने कहा यह आपदा का समय है यह राजनीति का समय नहीं है। सभी को आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की मदद करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस आपदा के समय लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा के मंत्रियों और प्रशाशन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यमुना से अगर अवैध खनन नहीं होता तो यमुना इतना नुकसान नहीं करती लेकिन सभी की हिस्सेदारी तय है, जिससे जनता पिस रही है उन्होंने कहा कि जल्द ही लोगों के हुए नुकसान का मुआवजा प्रदेश की सरकार देने का काम करे। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशाशन द्वारा उन्हें कोई मदद नहीं दी जा रही है।अधाना ने कहा कि अभी तक सरकार द्वारा 2023 में आई आपदा का भी मुआवजा नहीं दिया गया। इस बार उससे भी ज्यादा हालात खराब होने वाला हैं और सब कुछ जानकर सरकार अनजान बनी बैठी है सरकार को प्रदेश की जनता पर रहम कर मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana