जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर होंगे मुख्य अतिथि

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर होंगे मुख्य अतिथि
समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अधिकारीगण
💡
नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में समारोह की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला में शुक्रवार 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम व गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में किया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर बतौर मुख्य अतिथि पधारकर ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। उपायुक्त ने समारोह स्थल का जायजा लेते मौके पर ही अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिला में भव्यता और उत्सुकता के साथ गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले मंत्री राजेश नागर शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं। कहीं भी किसी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी जिला में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि पलवल में सभी चौक-चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत गश्त करने के साथ-साथ चपे-चपे पर नजर रखी जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार व नगराधीश अप्रतिम सिंह समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana