पूर्व मंत्री करण दलाल की भाभी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा

पूर्व मंत्री करण दलाल की भाभी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा
पूर्व मंत्री करण दलाल की भाभी की मौत पर शोक व्यक्त करने पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमन्त्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेशअध्यक्ष उदयभान व अन्य कांग्रेसी नेतागण

पलवल
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को पलवल जिले के गांव किठवाड़ी पहुंचे और कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री करन सिंह दलाल की भाभी रामवती के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पृथला से विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, हथीन से विधायक इसराइल खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, कांग्रेसी नेता जगन डागर, सुमित गौड इत्यादि भी मौजूद थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि परिवार से किसी बुजुर्ग का साया उठ जाना बहुत ही पीड़ादायक और असहनीय क्षति होता है। उन्होंने कहा कि रामवती एक मृदुभाषी और सरल स्वभाव की महिला थी। उनके निधन से परिजनों एवं परिचितों को जो क्षति हुई है उसको कभी पूरा नहीं किया जा सकता। इस दौरान हुड्डा ने दिवंगत रामवती देवी की आत्मा की शांति हेतु परमात्मा से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। आपको बता दें 86 वर्षीय दिवंगत रामवती देवी पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के चचेरे भाई सागर दलाल की धर्मपत्नी थी, जिनका बीते दिनों आकस्मिक निधन हो गया था।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana