हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले झूठ का प्रचार कर रही है कांग्रेस

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले झूठ का प्रचार कर रही है कांग्रेस

कांग्रेस प्रत्याशी करण दलाल पर बोले चुनाव के बाद दलाल के कपड़े खुंटी पर टकवा देंगे

पंजाबी समुदाय के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को दिया एक तरफा समर्थन पलवल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार में ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज पलवल के कैंप मार्केट में स्थित आर्य समाज में पलवल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की। इस अवसर पूर्व विधायक दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व अध्यक्ष एलडी वर्मा, प्रवीण ग्रोवर, आशू राजपाल सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पिछले 10 वर्षों में सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किए गए है। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है। हरियाणा प्रदेश में अबकी बार एक नया रिकॉर्ड बनने जा रही है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भाषा सभी समुदाय के लोगों को नीचा दिखाने की रही है। जब वह मुख्यमंत्री थे तो कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने की बात कही थी जिससे समाज का अपमान हुआ था। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया। केंद्र सरकार की योजनाओं को पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया। परिणामस्वरूप केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। भाजपा ने हरियाणा में भी सराहनीय कार्य किया है। विकास कार्यों और जनहित के लिए बनाई गई स्कीम के आधार पर हरियाणा में भाजपा की सरकार बन रही है। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में झूठ फैलाना शुरू कर दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है। कांग्रेस किस आधार पर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने घर बैठे ही बुजुर्गों की पेंशन बनाने का कार्य किया। गरीब परिवार के लोगों के ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड बनाए। कर्मचारियों के ट्रांसफर पॉलिसी बनाई गई। अब कर्मचारियों को अपना तबादला करवाने के लिए नेताओं के चक्कर काटने नहीं पड़ते है।मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के समय में सरकारी नौकरियों की बोली लगाई जाती थी। लेकिन भाजपा ने पूरी पारदर्शिता के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के आधार पर युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया। पिछले दस सालों में योग्यता के आधार पर नौकरी देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। गांवों में गरीब परिवार के युवाओं को भी नौकरी के अवसर प्राप्त हुए है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को नौकरी देने के नाम पर वोट मांग रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार व्याप्त था जबकि भाजपा ने प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य किया। कांग्रेस की सरकार में दुकानदारों से मंथली और हफ्ता वसूली की जाती थी लेकिन भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में सभी वर्गो के हितों के लिए कार्य किया है।

Read more

7 जून को पलवल में होगा फिट इंडिया वर्ल्ड साइकिल डे स्पेशल

7 जून को पलवल में होगा फिट इंडिया वर्ल्ड साइकिल डे स्पेशल

💡खेल मंत्री गौरव गौतम करेंगे कार्यक्रम में शिरकत -जिलेवासियों से बढ़-चढक़र भागीदारी करने का किया आह्वान पलवल विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य

By Ashok Sardana
फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर में हुआ प्रदेशस्तरीय श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन

फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर में हुआ प्रदेशस्तरीय श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन

💡पलवल जिले के वरिष्ठ पत्रकार हुए सम्मानित पलवल श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का 7वाँ प्रदेशस्तरीय श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन फोर्टिस हॉस्

By Ashok Sardana
एसवीएसयू पलवल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

एसवीएसयू पलवल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

पलवल विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कौशल कृषि संकाय द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

By Ashok Sardana
फिट इंडिया-फिट हरियाणा का संदेश देंगे खेल मंत्री गौरव गौतम

फिट इंडिया-फिट हरियाणा का संदेश देंगे खेल मंत्री गौरव गौतम

💡रविवार 7 जून को होगा ‘साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम पलवल फिट इंडिया और फिट हरियाणा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पलवल में पहली बा

By Ashok Sardana