पूर्व मंत्री करणसिंह दलाल ने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में धांधली कर चुनाव जीता

पूर्व मंत्री करणसिंह दलाल ने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में धांधली कर चुनाव जीता

पलवल
कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री करण दलाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में भी भाजपा ने हरियाणा की नीति अपनाई है। चुनाव आयोग ने साजिश के तहत चुनाव से ठीक पहले एसआईआर की साजिश रची और तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के समर्थकों के वोट काट दिए। इसके बाद केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग कर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की। उन्होंने कहा कि चुनावी इतिहास में कभी 92 प्रतिशत वोट नहीं डाले गए, लेकिन पश्चिम बंगाल में इतने वोट डलना गड़बड़ी का स्पष्ट संदेश है। भाजपा ने हरियाणा की तरह ही पश्चिम बंगाल में भी धांधली की है। वे जल्द ही तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी से मिलेंगे और हरियाणा में की गई धांधली का सबूत देंगे। दलाल बुधवार को अपने निवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान करण दलाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने धांधली कर चुनाव जीता था। इसके बाद हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार और अब बंगाल में चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलीभगत कर चुनाव में चोरी की है। उन्होंने कहा कि 2024 के हरियाणा चुनाव में इसी तरह ईवीएम में छेड़छाड़ कर दो दिन तक वोट बढ़ाए गए थे। यहां तक कि मतगणना से पहले ईवीएम स्ट्रांग रूम के कैमरे भी बंद कर दिए गए थे। यही खेल बंगाल में भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलीभगत कर किया है। भाजपा के साथ जनाधार नहीं है, बल्कि वह सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष और देश की जनता को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पलवल में चुनाव आयोग द्वारा की जा रही एसआईआर प्रक्रिया में 60 प्रतिशत वोटों का मिलान नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि आखिर इतनी भारी संख्या में मतदाता कहां गए, वह जल्द ही इस बारे में विस्तृत खुलासा करेंगे। उन्होंने हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक द्वारा भाजपा के पक्ष में की गई वोटिंग पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस को मुसलमानों की हितैषी पार्टी बताती है, लेकिन वह खुद मुसलमानों को समर्थन ले रही है। उन्होंने इसे भाजपा का दोहरा चरित्र बताया। साथ ही करन दलाल ने राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के पूर्व सीएम भजनलाल को लेकर दिए गए बदमाश वाले बयान की निंदा करते हुए कहा कि यही भाजपा का असली चेहरा है कि जानबूझकर अपने नेताओं से दूसरे लोगों का अपमान करना है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana