पलवल के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी का हुआ निधन

पलवल के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी का हुआ निधन
पूर्व विधायक सुभाष चौधरी

इलाके ने खोया एक दबंग नेता, क्षतिपूर्ति होना असंभव

पलवल
पलवल के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष के थे तथा बीते शुक्रवार की सुबह उन्हे ब्रेन हैमरेज हुआ था तथा उन्हे फरीदाबाद के एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की सुबह आज उन्होने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है तथा वे अपने पीछे पुत्र अमरजीत व बेटी सविता का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए है। 1987 में उन्होने पहली बार पलवल नगर पालिका में पार्षद का चुनाव लड़ा था और पार्षद बने थे इसके बाद वे राजनीति में आगे ही बढते गए तथा पलवल नगर पालिका के चेयरमैन भी बने। इसके बाद वे 1996 में पहली बार उन्होने बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर पलवल से विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए। इसके बाद 2009 में उन्होने इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक बने। इसके बाद 2014 में भी उन्होने इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा परन्तु हार गए। स्व. सुभाष चौधरी ने अभी हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप का खुलकर समर्थन किया था और अभी हाल ही में वे कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे परन्तु टिकट कर्ण दलाल को मिल गई। सुभाष चौधरी की इलाके में दंबग नेता की छवि थी। उनके दाह संस्कार में हजारों लोगों ने उन्हे अंतिम श्रद्वांजलि दी। उनके दाह-संस्कार के दौरान पलवल के कई इलाकों में व्यापारियों ने अपनी दुकाने बंद रखी।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana