पलवल में शंखनाद और मंत्रोच्चारण के साथ हुआ चार दिवसीय गीता महोत्सव का शुभारंभ

पलवल में शंखनाद और मंत्रोच्चारण के साथ हुआ चार दिवसीय गीता महोत्सव का शुभारंभ

पलवल
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में बृज नगरी पलवल में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग व जिला प्रशासन की ओर से मनाए जा रहे चार दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को शंखनाद और मंत्र उच्चारण के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को सरस्वती महिला महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला ने बतौर मुख्य अतिथि रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित करके किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। इस अवसर पर गीता के विद्वानों और उपदेशकों ने गीता ज्ञान की गंगा प्रवाहित करते हुए गीता के मर्म को समझाया। सेमिनार में गीता मनीषियों ने श्रीमदभगवत गीता के आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए श्रोताओं को प्रेरित किया। सत्यवान सरोहा की टीम सहित अन्य लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। इस अवसर पर गीता पर आधारित प्रश्र-उत्तर का सेशन भी आयोजित किया गया तथा सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव बारे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक मनीषा मंगला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सेमिनार का संचालन डा. सम्पत सिंह ने किया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana