होटल संचालक से जबरन वसूली के चलते चौकी इंचार्ज सहित 4 पुलिस कर्मी सस्पेंड

होटल संचालक से जबरन वसूली के चलते चौकी इंचार्ज सहित 4 पुलिस कर्मी सस्पेंड

पलवल
पलवल में एक होटल OYO के संचालक से जबरन अवैध वसूली के आरोप में चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज किया गया है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। चौथा आरोपी फरार है। मिली जानकारी के अनुसार पलवल जिले में एक होटल OYO के संचालक ने पलवल के एसपी वरुण सिंगला को एक शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि भवन कुंड पुलिस चौक प्रभारी उनसे 15 हज़ार रुपए हर महीने अवैध वसूली मांगते हैं और अगर उन्हें पैसे ना दिए जाएं तो वो बिना वजह आए दिन होटल में रेड करते और ग्राहकों को परेशान करते हैं। जानकारी के मुताबिक OYO होटल संचालक ने चौकी प्रभारी की रेड करते हुए video बना ली जो कि उसने अपनी शिकायत समेत SP वरुण सिंगला को सौंपी। शिकायत मिलने के बाद SP वरुण ने डीएसपी मनोज वर्मा को मामले का जांच अधिकारी बनाया । डीएसपी मनोज ने मामले की जांच की तो चार पुलिसकर्मी पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के बाद एसपी वरुण सिंगला ने सिटी पुलिस थाने को आदेश दिए कि चारों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया जाए। सिटी पुलिस थाने की टीम ने भवन कुंड प्रभारी समेत चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया और एक ASI समेत तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथा पुलिसकर्मी फरार हो गया। पलवल एसपी वरुण सिंगला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से चारों पुलिसकर्मियों चौकी प्रभारी प्रवीण, सुभाष, मनोज और सुंदर को सस्पेंड भी कर दिया है। सभी गिरफ्तार पुलिसकर्मियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी का कहना है कि फरार पुलिसकर्मी को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही होडल से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में एसपी वरुण सिंगला के आदेश पर होडल पुलिस थाने की टीम ने अपने इलाके में लगभग 24 OYO होटल पर रेड की। होटलों पर हुई अचानक रेड से कई होटल संचालक अपने होटल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को इन होटलों पर अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana