एम.वी.एन विश्वविद्यालय के संस्थापक गोपाल शर्मा के श्रद्धांजलि दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा

एम.वी.एन विश्वविद्यालय के संस्थापक गोपाल शर्मा के श्रद्धांजलि दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा
एम.वी.एन विश्वविद्यालय के संस्थापक गोपाल शर्मा की श्रद्धांजलि दिवस पर लगाये गए स्वास्थ्य शिविर में भाग लेते लोग

पलवल
एमवीएन विश्वविद्यालय के संस्थापक गोपाल शर्मा की श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में हवन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।हवन का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में प्रात:काल हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने आहुतियाँ अर्पित कीं। हवन के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पलवल शहर में लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं गुरुद्वारा सिंह सभा एवं ग्रामीण क्षेत्र में बामनीखेड़ा, मित्रोल, औरंगाबाद, सराय खटेला, बंचारी एवं बाता गाँव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में केसी प्रशांत पैथलैब, पल्स हॉस्पिटल, एसकेआर हॉस्पिटल, तुला हॉस्पिटल, एपेक्स हॉस्पिटल, एकॉर्ड हॉस्पिटल एवं एबल चैरिटेबल ट्रस्ट के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं यूनिवर्सिटी के फार्मेसी व एलाइड हेल्थ साइंस संकाय की टीम के द्वारा रक्तचाप, रक्त शर्करा, दृष्टि परीक्षण, शारीरिक परीक्षण और अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर का उद्देश्य यूनिवर्सिटी के आसपास के क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं संस्थापक के आदर्शों को आगे बढ़ाना और समाज के प्रति उनकी सेवा की भावना को जीवित रखना था।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति वरुण शर्मा, कुलपति डॉ. अरुण गर्ग, उपकुलपति डॉ. एन.पी. सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. योगेन्द्र सिंह ने कहा कि गोपाल शर्मा के योगदान को हम कभी नहीं भूल सकते, उनकी प्रेरणा से ही विश्वविद्यालय में शिक्षा और समाजसेवा की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज का कार्यक्रम उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का एक छोटा सा कदम है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने संस्थापक की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए हुए आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana