एमवीएन विश्वविद्यालय में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का हुआ आयोजन

एमवीएन विश्वविद्यालय में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का हुआ आयोजन

पलवल
एमवीएन विश्वविद्यालय, पलवल के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में एक निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य अतिथियों में वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. जितेंद्र और डॉ. सुरेंद्र शामिल रहे जिन्होंने अपने व्यावसायिक अनुभव सांझा करते हुए विद्यार्थियों को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को मरीजों के प्रति सहानुभूति, सेवा-भाव और समर्पण को अपने करियर का मूल मंत्र बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता फिजियोथेरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष चौहान ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक ज्ञान का माध्यम होते हैं बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी का बोध भी कराते हैं। कुलपति प्रो. डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल एक उपचार पद्धति नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का एक सशक्त माध्यम है। उपकुलपति प्रो. डॉ. एन.पी. सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की समर्पण और धैर्य इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की सबसे बड़ी कुंजी हैं। कुलसचिव प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को व्यवहार में लाकर समाज की सेवा करनी चाहिए। वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. डॉ. देवेंद्र पाठक ने फिजियोथेरेपी को स्वास्थ्य क्षेत्र में उभरता हुआ विकल्प बताते हुए कहा कि यह आज की पीढ़ी के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल रहा है। यह शिविर विश्वविद्यालय के सामाजिक दायित्व के निर्वहन की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा जिसमें न केवल रोगियों को लाभ मिला बल्कि छात्रों को भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana