करण दलाल के मेन गढ़ जवाहर नगर कैम्प मार्किट में गौरव गौतम ने मारी सेंध

करण दलाल के मेन गढ़ जवाहर नगर  कैम्प मार्किट में गौरव गौतम ने मारी सेंध
भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम का कैंप मार्केट में नोटों की माला व फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत।

कैम्प मार्केट में भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम की दहाड़ : भय की राजनीति खत्म करने आया हूं

पलवल
जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है, भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम के समर्थक बढ़ते ही जा रहे हैं। बीती रात जवाहर नगर कैम्प मार्केट में गौरव गौतम के स्वागत के लिये जवाहर नगर मार्किट एसोसिएशन और पंजाबी युवा समाज की तरफ से एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि कैम्प मार्किट के दुकानदार और कैम्प वासी अधिकतर पंजाबी समुदाय से हैं और पंजाबी समाज को करण दलाल अपना वोटों का गढ़ मानते हैं और करण दलाल की जितनी बार भी जीत हुई है,उसमें पंजाबियों का बहुत बड़ा योगदान होता है। परंतु इस बार गौरव गौतम की साफ छवि और ईमानदारी को देखते हुए कैम्प के वासियों का रुझान गौरव गौतम की तरफ ज्यादा बढ़ रहा है। गौरव गौतम के स्टेज पर आते ही पूरी कैम्प की मार्किट भाजपा के नारों से गूंज उठी।हर कोई गौरव गौतम का स्वागत करने के लिये आतुर नजर आया। युवा समाज द्वारा फूल मालाओं के अलावा नोटों की माला के साथ साथ चांदी का मुकुट पहनाकर गौरव गौतम का भव्य स्वागत किया गया। स्टेज पर बैठे कई वक्ताओं ने गौरव गौतम के लिये वोट मांगे। हरेंद्र राणा ने कहा कि करण दलाल ने हमेशा डर और भय की राजनीति की है, उनके राज में 307 व 302 के झूठे मुकदमे दर्ज होते थे, जिसका मैं खुद गवाह हूँ, इसके अलावा बिजली के छापे पड़वाना जैसी ओछी राजनीति करना ही उनका काम था।परंतु अब आपको डरने की जरूरत नहीं है, अब आपके पास एक ईमानदार और निर्भीक नेता गौरव गौतम के रूप में भाजपा ने आपको दिया है, अब आपका काम है गौरव गौतम को जिताकर चंडीगढ़ पहुंचाना है। इसके अलावा युवा पंजाबी नेता राजीव कत्याल ने कहा कि कॉग्रेस के 25 सालों में पलवल को क्या मिला है और भाजपा के पिछले 10 सालों में पलवल को क्या मिला। हरियाणा सरकार ने भारत सरकार की पैरवी पर पलवल के दूधोला में भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे पहली कौशल यूनिवर्सिटी श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के रूप में पलवल को दी जिससे पलवल के बच्चों का भविष्य बन सके। इसके अलावा पूरे हरियाणा में सरकारी किराये की दुकानों के किरायदारों को दुकानों का मालिकाना हक दिलवाया। इसके साथ ही पलवल में पंजाबी धर्मशाला के साथ लगती हुई 750 गज भूमि दी गई और उसके निर्माण के लिये आर्थिक योगदान भी दिया गया। इसके साथ ही कैम्प की शानदार धींगड़ा धर्मशाला भाजपा सरकार की ही देन है, कैम्प से श्मशान घाट को जो कच्चा रास्ता जो सदियों से खराब रहता था, उससे निकलना भी भारी पड़ता था उसको भी पक्का कराकर बहुत बढ़िया बना दिया है। ऐसे बहुत काम हुए हैं जिनकी गिनती नहीं करा सकते। पूरे हरियाणा में पंजाबी समुदाय के लिये सबसे बड़ी बात तो यह है कि पंजाबी समुदाय से माननीय मनोहर लाल खट्टर को साढ़े नौ साल के लिये मुख्यमंत्री के पद पर मनोनीत किया, वो हमारी बिरादरी के लिये एक फक्र की बात है। अब मौका आ गया है भाजपा के क़र्ज़ उतारने का, अब आपको सोचना है कि आपका सच्चा हितेषी कौन है।अंत में गौरव गौतम ने कहा कि जितना प्यार और आदर मुझे आपने दिया है, मैं उसका ऋणी हो गया हूँ, ये कर्ज कैम्प के विकास कार्य करके ही उतार सकता हूँ। आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि आपने बस आने वाली 5 तारीख को कमल के फूल का बटन दबाना है, बाकी मेरा काम है कि आपके स्वाभिमान को कैसे बचा कर रखूंगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लीलाधर वर्मा, वीरपाल दीक्षित, परवीन ग्रोवर,अशोक चुघ, विजय आर्य, जतिन कालड़ा, पंकज विरमानी, गुलशन नारंग, प्रेम सागर वलेचा, जय प्रकाश आर्य, पवन भूटानी, अर्जुन विरमानी, अशोक धींगड़ा व कैम्प मार्केट के प्रधान आशु राजपाल एवं अभिषेक वलेचा का विशेष योगदान रहा ।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana